अजमेर नगर निगम की महापौर अनामिका शर्मा निर्वाचित,

अजमेर नगर निगम की महापौर अनामिका शर्मा निर्वाचित,
Spread the love

उपमहापौर के लिए 22 सितम्बर को होगी निर्वाचन प्रक्रिया

उपमहापौर के लिए 22 सितम्बर को होगी निर्वाचन प्रक्रिया

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026

अजमेर नगर निगम की महापौर अनामिका शर्मा निर्वाचित

उपमहापौर के लिए 22 सितम्बर को होगी निर्वाचन प्रक्रिया

अजमेर, 21 सितम्बर। नगर निगम अजमेर के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अनामिका शर्मा विजयी घोषित की गई।

अजमेर नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी श्री अनिल पूनिया ने बताया कि सोमवार को अध्यक्षीय पद के निर्वाचन में 80 पार्षदों ने भाग लिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी की अनामिका शर्मा को 43 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 मत प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पद के लिए निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक नगर निगम अजमेर के नए भवन के बैठक कक्ष संख्या 215, प्रथम तल, झलकारी बाई स्मारक के पास पंचशील नगर स्थित कार्यालय में आयोजित होगी। उपमहापौर पद के लिए निर्वाचन मंगलवार, 22 सितम्बर को कराया जाएगा। इसके लिए बैठक प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगी। नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। उप महापौर पद के लिए मतदान आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *