अजमेर देहात में सेवा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा मंत्री सुरेश सिंह रावत का जन्मदिन

अजमेर देहात में सेवा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा मंत्री सुरेश सिंह रावत का जन्मदिन
Spread the love

अजमेर। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत का जन्मदिन इस वर्ष पारंपरिक तरीके से अलग हटकर “सेवा उत्सव” के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के कार्यकर्ता ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत खोड़ा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद पालरा गौशाला में गोमाता को चारा खिलाया जाएगा। मीनू स्कूल चाचियावास में बच्चों के लिए प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही ब्रह्मा मंदिर एवं पुष्कर सरोवर में धार्मिक अनुष्ठान किए गए तथा पुष्कर कन्या स्कूल में छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे साथी अन्य सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भाव को बढ़ावा देना और जनसेवा को ही सच्चा उत्सव बनाना रहेगा।

कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें निवर्तमान सभापति कमल पाठक, जिला उपाध्यक्ष अमित भंसाली,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत, निवर्तमान प्रधान रामचंद्र थाकण,जिला महामंत्री अर्जुन नलिया,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चुंडावत, मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री पुष्कर नारायण भाटी जिला महामंत्री किसान मोर्चा महेंद्र सिंह रावत सहित हजारों समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

“जनसेवा ही सर्वाेपरि धर्म है” के संदेश के साथ यह आयोजन सामाजिक सरोकारों और समर्पण की भावना को दर्शाता नजर आएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *