मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आयेगे अजमेर, किसी एक पंचायत मे संध्या चौपाल लगा कर सकते है जनसुनवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आयेगे अजमेर, किसी एक पंचायत मे संध्या चौपाल लगा कर सकते है जनसुनवाई
Spread the love

अजमेर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 10 से 13 मई के बीच मुख्यमंत्री ग्राम
विकसित अभियान
के तहत अजमेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संध्या चौपाल में शामिल होंगे, जनता से सीधे संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे।
मुख्यमंत्री गांव के एक स्थानीय व्यक्ति के घर भोजन भी करेंगे। सीएम शर्मा सुबह गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। वे ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम रथ
को भी रवाना करेंगे। रात्रि चौपाल में ग्रामीण विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी। सीएम का दौरा नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में होने की संभावना जताई जा रही है। तैयारियों का निरीक्षण तेजः दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्टर लोकबंधु, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, जिला परिषद सीईओ रामप्रसाद और एडीए सचिव अनिल कुमार पूनिया ने बड़गांव, केसरपुरा, कड़ैल, गौड़ियावास और दिलवाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से समस्याएं भी जानीं ।
दिलवाड़ा में सड़क मरम्मत सहित कई तैयारियां जारी हैं । हेलिपैड, सेफ हाउस और संवाद स्थल बनाए जा रहे हैं। सीएम का दौरा नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा देहात व शहर संगठन भी तैयारियों में जुटा है और लगातार बैठकें की जा रही हैं। डिप्टी सीएम का दौरा रद्दः इसी बीच डिप्टी सीएम एवं जिला प्रभारी मंत्री दिया कुमारी का गुरुवार को सराधना और मांगलियावास प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी विशिष्ट सहायक दिनेश कुमार शर्मा ने दी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *