ग्राम पंचायत पारा मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया है

ग्राम पंचायत पारा मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया है
Spread the love

ग्राम पंचायत पारा मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया है

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

कुशायता,,ग्राम पंचायत पारा में जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया ! इस शिविर में शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, विकास अधिकारी संगीता व्यास, नायब तहसीलदार अर्पिता चौधरी,अतिरिक्त विकास अधिकारी देवकरण बैरवा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच, प्रशासक मोडू लाल खटीक, ग्राम विकास अधिकारी कालूराम गुर्जर, कनिष्ठ सहायक अशोक जगरवाल, राकेश गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उक्त शिविर का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचना है! शिविर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए व विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया ! शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आम जन को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी ! शिविर में पट्टा वितरण 32, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 10 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति , प्रधानमंत्री आवास के 1 लाभार्थि को तृतीय किस्त स्थानांतरण, पेंशन सत्यापन 2 , दिव्यांगजन स्कूटी आवेदन 1, जन आधार संशोधन 13, प्रधानमंत्री जनधन खाता अंतर्गत 3 लाभार्थियों के खाते खोले गए ,महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंगला पशु बीमा पॉलिसी 25, प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी , कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड 46, यूनानी चिकित्सा विभाग द्वारा 89 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, आयुर्वेद विभाग द्वारा 50 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, ,परिवहन विभाग द्वारा 6 लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड पंजीकरण, राजस्व खातों का शुद्धिकरण 8, आपसी सहमति एवं बटवारा प्रकरण 2, प्रधानमंत्री किसान योजना पंजीकरण 8, नामांतरण प्रकरण 25, सीमा ज्ञान पथरगढ़ी 10 प्रकरण,जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र का कार्य किया गया !

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *