ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण की शुरुआत हुई
ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण की शुरुआत हुई
हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार
कुशायता,,,सामाजिक लेखा, परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी, जयपुर द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार ग्राम पंचायत गोरधा में शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। शुक्रवार से शुरू हुए इस अंकेक्षण के तहत ग्राम पंचायत गोरधा में संचालित विकास कार्यों की भौतिक व दस्तावजों की जांच जाएगी
बीआरपी अभिषेक गुनरात के नेतृत्व में सामाजिक अंकेक्षण टीम के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वित्य छ: माह में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों की पत्रावली की जांच के साथ-साथ स्थलीय भौतिक सत्यापन किया जायेगा
शुक्रवार को टीम ने ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर मनरेगा सात रजिस्टर , मनरेगा कार्य रजिस्टर के साथ अन्य सम्बंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया ! बीआरपी अभिषेक गुनरात व अन्य सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा शुक्रवार से मनरेगा अंतर्गत करवाए गय समस्त कार्यो का भौतिक सत्यनपान व मनरेगा अंतर्गत चल रही वर्क साइडो का अवलोकन कर कार्यरत श्रमिको से कार्य स्थल पर आ रही समस्याओ जा जायजा लिया जायेगा व जॉबकार्ड का भी सत्यापन किया गया।
सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा जांच उपरांत आगामी 25 जून को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंकेक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत की जाएगी। ग्राम सभा की कार्यवाही एवं विवरण ग्राम सभा में इंद्राज कर व नए प्रस्ताव लेके ग्राम सभा संपन्न की जाएगी
अंकेक्षण कार्य में ब्लॉक संसाधन व्यक्ति अभिषेक गुनरात के साथ ग्राम संसाधन पुष्पा चौहान , सुशीला देवी पांचाल मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रशासन पपिता देवी मीणा ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के ग्राम विकास अधिकारी किशन माली कनिष्ठ सहायक दवेन्द वर्मा उपसरपंच लाङूराम मीना वार्ड पंच सुरेश कुमार बलाई आशा देवी वैष्णव ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के प्रशासक पपिता देवी मीणा के प्रतिनिधि सोहन मीणा द्वारा सामाजिक अंकेक्षण टीम को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है।