‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ में गूंजा वन्दे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ में गूंजा वन्दे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर
Spread the love

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) विद्या भारती संस्थान, अजमेर द्वारा संचालित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, देराठू रोड नसीराबाद में शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026 को वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।देशभर में निर्धारित समय पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने ‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ के भाव के साथ राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर ‘वन्दे मातरम्’ एवं ‘नमामि भारतम्’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश जी ने विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सफल बनाया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *