नांदला। किशनगढ़ ब्लॉक के अमरपुरा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में नांदला स्कूल की अंडर-17 एवं अंडर-19 छात्र वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

Spread the love

टीमों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रमुख भामाशाह श्री सुखदेव चौधरी रहे। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र सिंह, सतनारायण माली, भूपेंद्र सिंह एवं मुकेश माली तथा पूर्व उप सरपंच हंसराज प्रजापत सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य हेमंत सिंह एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया।

विद्यालय की टीम प्रभारी श्रीमती गायत्री एवं पीटीआई श्रीमती आरती सेन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सात छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-19 वर्ग में गुंजन कंवर, प्रिया मेघवंशी, ज्योति सैनी एवं दीक्षा, जबकि अंडर-17 वर्ग में सुमन, दीपिका एवं तनु माली का चयन हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक अलवर में आयोजित होगी। चयनित छात्राएँ राज्य स्तर पर नांदला स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *