पांच साल से तबीजी सहकारी समिति में खाद-बीज की आपूर्ति बंद, किसान परेशान खाद-बीज के लिए सराधना, माखूपुरा व अजमेर जाने को मजबूर किसान, सरपंच राजेंद्र गेना ने जताई नाराजगी

पांच साल से तबीजी सहकारी समिति में खाद-बीज की आपूर्ति बंद, किसान परेशान खाद-बीज के लिए सराधना, माखूपुरा व अजमेर जाने को मजबूर किसान, सरपंच राजेंद्र गेना ने जताई नाराजगी
Spread the love

तबीजी। क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समिति तबीजी में पिछले करीब पांच वर्षों से खाद-बीज की आपूर्ति नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपनी जरूरत के लिए सराधना एवं माखूपुरा स्थित सहकारी समितियों के अलावा अजमेर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित समिति पर निर्भर रहना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों से समिति में खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने के साथ ही कार्यालय के नियमित रूप से नहीं खुलने की समस्या भी बनी हुई है।

किसानों को समिति के खुलने का निश्चित समय तक पता नहीं रहता, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। खाद-बीज की समस्या को लेकर मंगलवार को किसान तबीजी सहकारी समिति के बाहर एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया।समिति के अध्यक्ष अजीत जैन एवं व्यवस्थापक रामनिवास के कार्यकाल में खाद-बीज की आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा भी किसानों ने उठाया है। मामले को लेकर ग्राम पंचायत तबीजी के सरपंच राजेंद्र गेना ने गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने बताया कि सहकारी समिति का कार्यालय या तो नियमित रूप से खुलता नहीं है और वहां नियुक्त अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संबंधित कार्मिकों की कार्यप्रणाली की जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरपंच राजेंद्र गेना ने संबंधित विभाग से मांग की कि तबीजी सहकारी समिति में खाद-बीज की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यालय का नियमित संचालन करवाकर किसानों को स्थानीय स्तर पर ही कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें खाद-बीज के लिए दूसरे गांवों और अजमेर के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *