अजमेर जिला परिषद सीईओ रामप्रकाश पहुंचे पीसांगन, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली
पीसांगन। अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रामप्रकाश ने पंचायत समिति पीसांगन पहुंचकर विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों, विभिन्न योजनाओं के प्रभारियों एवं कनिष्ठ सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति एवं विभागीय कार्यों की स्थिति को लेकर चर्चा की जा रही है। सीईओ रामप्रकाश ने संबंधित कार्मिकों से योजनावार जानकारी लेते हुए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।