कटसूरा सरपंच हरदीन घासल ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने किया स्वागत

कटसूरा सरपंच हरदीन घासल ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने किया स्वागत
Spread the love

अरांई। पंचायत समिति अरांई की ग्राम पंचायत कटसूरा के नवनिर्वाचित सरपंच हरदीन घासल ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।पदभार ग्रहण के दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में रमेश, मुकेश, दिनेश, रामलाल, हेमराज, हरदयाल मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच हरदीन घासल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की प्रतिबद्धता जताई।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *