उज्ज्वल यादव बने श्रीनगर पंचायत समिति सरपंच संघ के अध्यक्ष व देराठू सरपंच चम्पा दिनेश जाट जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

उज्ज्वल यादव बने श्रीनगर पंचायत समिति सरपंच संघ के अध्यक्ष व देराठू सरपंच चम्पा दिनेश जाट जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
Spread the love

उज्ज्वल यादव बने श्रीनगर पंचायत समिति सरपंच संघ के अध्यक्ष व चम्पा दिनेश जाट जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

शक्ति सिंह रावत जिला अध्यक्ष निर्वाचित, मनफूल रावत, हरलाला गुर्जर और उज्ज्वल यादव को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

आवाज राजस्थान की | रघुनंदन पारीक, श्रीनगर।

राजस्थान सरपंच संघ के निर्देशानुसार अजमेर जिला सरपंच संघ के चुनाव की प्रक्रिया के तहत जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में संरक्षक विजय कुमार पाराशर एवं महेंद्र सिंह मझेवला तथा चुनाव कमेटी के सदस्य अर्जुन सिंह रावत और रामकरण यादव की भूमिका रही।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान शक्ति सिंह रावत को चौथी बार अजमेर जिला सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मनफूल रावत को बडल्या, हरलाल गुर्जर को भिनाय तथा उज्ज्वल यादव को श्रीनगर पंचायत समिति का ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा देराठू के सरपंच चम्पा दिनेश जाट एवं मोलकिया के सरपंच जय सिंह गुर्जर को जिला सरपंच संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया।

युवाओं को विकास से जोड़ना रहेगी प्राथमिकता

श्रीनगर पंचायत समिति के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर युवा सरपंच उज्ज्वल यादव के निर्वाचित होने से क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। कम उम्र में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर यादव ने साथी सरपंचों का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष उज्ज्वल यादव ने कहा कि गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही ग्राम पंचायतों को डिजिटल एवं मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने के विजन पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साथी सरपंचों ने जिस विश्वास और निष्ठा के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी सरपंचों को साथ लेकर जिला सरपंच संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शक्ति सिंह रावत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में टीम भावना से कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि श्रीनगर पंचायत समिति विकास के क्षेत्र में पूरे जिले के लिए एक आदर्श मॉडल बनकर उभरे।

उज्ज्वल यादव के ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *