अजमेर की 46 ग्राम पंचायतों में 83.66% मतदान, मतदाताओं ने चुनी गांवों की सरकार

अजमेर की 46 ग्राम पंचायतों में 83.66% मतदान, मतदाताओं ने चुनी गांवों की सरकार
Spread the love

अजमेर। जिले की मसूदा पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मतदान के दौरान कुल 83.66 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव मैदान में सरपंच पद के 46 और पंच पद के 241 सहित कुल 287 प्रत्याशी मैदान में थे।

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रही विशेष निगरानी

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई और मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

संभागीय आयुक्त और IG ने किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त श्वेता सिंह राठौड़ एवं पुलिस महानिरीक्षक (IG) रेंज अजमेर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मतदान के बाद अब सभी की नजर चुनाव परिणामों पर टिकी है। 46 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए हुए मुकाबले के परिणाम सामने आने के साथ ही गांवों की नई सरकार की तस्वीर स्पष्ट होगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *