सरकार के तीन साल पूरे होने पर अजमेर जिला परिषद में तैयारियां तेज,विकास कार्यों की होगी विशेष मॉनिटरिंग
सरकार के तीन साल पूरे होने पर अजमेर जिला परिषद में तैयारियां तेज,विकास कार्यों की होगी विशेष मॉनिटरिंग
——=====-=======
आवाज राजस्थान की
अजमेर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर अजमेर जिला परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अवसर पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश की ओर से जारी कार्यालय आदेश में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं और प्रगतिरत विकास कार्यों की विशेष मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही संबंधित कार्यों को आपसी समन्वय के साथ पूर्ण करवाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।
आदेश में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और विभागीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया गया है। इसके लिए सभी कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं कि अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही अवकाश के लिए आवेदन करें, ताकि विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए।
जिला परिषद प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन और आगामी सरकारी कार्यक्रमों की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।