बड़गांव पंचायत चुनाव को लेकर जिला न्यायालय में चुनाव याचिका दायर, मतगणना में अनियमितता का आरोप

Spread the love

बड़गांव पंचायत चुनाव को लेकर जिला न्यायालय में चुनाव याचिका दायर, मतगणना में अनियमितता का आरोप

अजमेर। जिले की बड़गांव ग्राम पंचायत में संपन्न हुए सरपंच चुनाव को लेकर अब कानूनी विवाद सामने आया है। चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए प्रेम देवी जांगिड़ पत्नी घनश्याम जांगिड़ ने जिला न्यायाधीश अजमेर के न्यायालय में चुनाव याचिका प्रस्तुत की है।

प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार याचिकाकर्ता प्रेम देवी जांगिड़ ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 43 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 80 एवं 81 के तहत याचिका दायर की है।

याचिका में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजमेर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी सहित सरपंच चुनाव में भाग लेने वाली प्रत्याशियों को पक्षकार बनाया गया है। इनमें गुलशाद खानम, प्रियंका शर्मा, रेनू रावत, संध्या रावत एवं सीता देवी के नाम शामिल हैं।

याचिका में बताया गया है कि याचिकाकर्ता ग्राम बड़गांव की स्थायी निवासी एवं पंजीकृत मतदाता हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 30 अक्टूबर 2026 को चुनाव संपन्न हुआ।

याचिकाकर्ता का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना कराई गई, जिसमें प्रत्याशी क्रमांक 3 को विजयी घोषित किया गया। याचिका में संपूर्ण चुनाव एवं मतगणना प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं तथा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।

अब इस चुनावी विवाद पर न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर क्षेत्र के ग्रामीणों और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *