नवविवाहित महिलाओं के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

नवविवाहित महिलाओं के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
Spread the love

साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित

अजमेर, 16 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित हुई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि महिलाओं और नवविवाहित महिलाओं के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, राजीविका स्वयं सहायता समूह और ग्राम विकास अधिकारी सहयोग करेंगे। अभियान के तहत 30 नवंबर को दिव्यांगजनों के लिए, 5 दिसंबर को ट्रांसजेंडर समुदाय और बेघर व्यक्तियों के लिए तथा 6 दिसंबर को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों, विमुक्त एवं घुमंतू-अर्द्धघुमंतू समुदायों के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और आवश्यक संशोधन कराने में सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत प्रगतिरत विकास कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुसुम योजना, नए 11 केवी फीडर स्थापित करने एवं फीडरों के सेग्रीगेशन, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषक योजना तथा तारबंदी योजना के कार्यों में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति जांचने तथा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। मिशन हरियालो अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों द्वारा किए गए पौधारोपण की जानकारी भी संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करवाने तथा पुराने एवं अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलक्टर डॉ. नेहा राजपूत, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *