अजमेर की बेटियों ने रग्बी-फुटबॉल में लहराया परचम, राजसमंद को हराकर जीता स्वर्ण पदक
अजमेर की बेटियों ने रग्बी-फुटबॉल में लहराया परचम, राजसमंद को हराकर जीता स्वर्ण पदक
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में अजमेर की टीम का शानदार प्रदर्शन, एसोसिएशन पदाधिकारियों ने की पुरस्कारों की घोषणा
रामपुरा नांद। जयपुर के भवानी निकेतन विद्यालय मैदान में राजस्थान रग्बी-फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 10वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर रग्बी-फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में अजमेर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। फाइनल मुकाबले में अजमेर की टीम ने राजसमंद की टीम को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अजमेर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
राजस्थान रग्बी के कुलदीप सिंह राजावत एवं रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि विक्रम सिंह मूंडरू के आतिथ्य में आयोजित हुआ। अजमेर की टीम द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्वर्ण पदक हासिल करने पर अजमेर रग्बी-फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सचिव मनजीत सिंह, संयुक्त सचिव राजेश यादव, फूलचन्द मीणा एवं कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नांद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा टीम के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की घोषणा की।
टीम की इस शानदार सफलता के पीछे मुख्य मैनेजर एवं प्रशिक्षक रवि तथा रेखा मीणा का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के अथक परिश्रम से अजमेर की टीम ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
स्वर्ण पदक विजेता अजमेर टीम की खिलाड़ी
- रेणुका
- लक्ष्मी चौधरी
- नेराज जाट
- किरण
- पूजा (कप्तान)
- गुंजन (उपकप्तान)
- पूजा जाट
- वंशिका
- वंदना
- नेहा चौधरी
- अनुष्का चौधरी
- दिव्या चौधरी
अजमेर की बेटियों की इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए खेलप्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।