दामाखेड़ा और सुरपुर में सरपंच चुनाव के नतीजों पर आपत्ति, एसडीएम कार्यालय पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थक
कपासन – द्वारका प्रसाद झवर। दामाखेड़ा और सुरपुर ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के परिणामों को लेकर विवाद सामने आया है। शुक्रवार को दोनों पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) के एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर चुनाव में पराजित प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों और समर्थकों ने वहां पहुंचकर नारेबाजी की।
दामाखेड़ा में पारस जाट 25 मतों और सुरपुर में सुरेशचंद्र सोनी 15 मतों से चुनाव हार गए थे। दामाखेड़ा के पूर्व सरपंच मोहनलाल जाट ने मतों की दोबारा गिनती की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बिना सहमति परिणाम घोषित करने का आरोप लगाया।
पुलिस जब दोनों आरओ को अपने साथ लेकर रवाना हुई तो समर्थकों ने विरोध जताते हुए वाहन के पीछे नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम राजेश सुवालका ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि चुनाव संबंधी आपत्ति के लिए न्यायालय की शरण लें।