जिला परिषद के 18 वार्डों में आज मतदान, 16 सीटों पर सीधा मुकाबला

जिला परिषद के 18 वार्डों में आज मतदान, 16 सीटों पर सीधा मुकाबला
Spread the love

छह पंचायत समितियों के 254 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा बंद, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग

चित्तौड़गढ़-द्वारका प्रसाद झवर। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को जिला परिषद के 18 वार्डों और जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान होगा। जिला परिषद के 18 वार्डों में से 16 पर सीधा मुकाबला है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

जिले की छह पंचायत समितियों में प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 254 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, जिला परिषद के 18 वार्डों में कुल 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

जिला परिषद की 18 सीटों का दलवार विवरण

दलसीटें
भाजपा8
कांग्रेस6
निर्दलीय4
कुल18

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की स्थिति

विवरणसंख्या
ग्राम पंचायतों में सरपंच पद199
वार्ड पंच1,695
मतदान केंद्र600
कुल मतदाता5,16,692
महिला मतदाता2,57,467
पुरुष मतदाता2,59,220
पंचायत समिति सदस्य106
जिला परिषद सदस्य18

पंचायत समितिवार प्रधान पद और प्रत्याशियों का विवरण

पंचायत समितिप्रधान पदवार्डमहिला प्रत्याशीपुरुष प्रत्याशीकुल प्रत्याशी
निंबाहेड़ामहिला23262753
बड़ीसादड़ीमहिला17231841
डूंगलाओबीसी17212546
बेगूंसामान्य17171734
भैंसरोड़गढ़महिला15221436
गंगरारएससी महिला17301444

मतदान से पहले शुक्रवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद दलों को निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया गया। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की गई हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *