राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 जिलों में दर्ज की जीत, भाजपा को 10 जिलों में सफलता

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 जिलों में दर्ज की जीत, भाजपा को 10 जिलों में सफलता
Spread the love

चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह बनीं जिला प्रमुख, अजमेर में पूजा भंसाली और जयपुर में यशवीर सूरा ने संभाली कमान; ब्यावर में कांग्रेस की ममता गुर्जर ने किया उलटफेर

जयपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के परिणामों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति की तस्वीर साफ कर दी है। 25 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 37 में से 24 जिलों में जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 10 जिलों में सफलता मिली। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक जिले में जीत हासिल की।

चुनाव के दौरान कई जिलों में क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों के चलते अप्रत्याशित परिणाम सामने आए। ब्यावर में बहुमत के बावजूद भाजपा अपना जिला प्रमुख नहीं बना सकी, जबकि चूरू में कांग्रेस को बहुमत होने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा।

प्रमुख जिलों के चुनाव परिणाम

जयपुर: कांग्रेस के यशवीर सूरा ने भाजपा के राजेश गुर्जर को हराकर जिला प्रमुख पद हासिल किया।

अजमेर: भाजपा की पूजा भंसाली ने कांग्रेस की दशरथ कंवर को 10 मतों से हराया। पूजा भंसाली को 21 और दशरथ कंवर को 11 वोट मिले, जबकि एक मत नोटा को प्राप्त हुआ।

चूरू: भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने कांग्रेस के प्रकाश बुडानिया को हराया। कनिका सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की बहू हैं।

ब्यावर: कांग्रेस की ममता गुर्जर ने भाजपा की निर्मला रावत को हराकर जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। यहां भाजपा के पास 14 और कांग्रेस के पास 13 सदस्य थे, लेकिन क्रॉस वोटिंग से चुनाव परिणाम बदल गया।

बीकानेर: कांग्रेस की निकिता डूडी ने निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान को पांच मतों से हराया। निकिता को 23 और सरिता को 18 वोट मिले।

नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पांचाराम इंदावड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी अनिल को हराकर जीत दर्ज की।

बांसवाड़ा: भारत आदिवासी पार्टी की रीना रावत ने कांग्रेस के विकास बामनिया को एक मत से हराया। रीना को 22 और विकास को 21 वोट मिले।

डूंगरपुर: भारत आदिवासी पार्टी के अनुतोष निर्वाचित हुए।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *