अजमेर: 5 ट्यूबवैल परियोजनाएँ रद्द, 2 नई योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति

अजमेर: 5 ट्यूबवैल परियोजनाएँ रद्द, 2 नई योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति
Spread the love

जिला परिषद अजमेर ने पंचायत समिति पीसांगन क्षेत्र में प्रस्तावित पांच ट्यूबवैल कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति निरस्त कर दी है। ये निर्णय विकास अधिकारियों की अनुशंसा और कार्यस्थल की स्थिति के आधार पर लिया गया। वहीं, दो नए कार्यों को वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
पहला निरस्त कार्य ग्राम अर्जुनपुरा जागीर में छात्रावास के पास सार्वजनिक पुस्तकालय भवन निर्माण से जुड़ा था। यह कार्य पंद्रहवें वित्त आयोग अनटाइड योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। 22 अगस्त 2023 को जारी प्रशासनिक स्वीकृति क्रमांक 138455 के तहत 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी।
जिला परिषद ने दो नए कार्यों को वित्तीय स्वीकृति दी
. पहला कार्य भगवानपुरा ग्राम पंचायत में राजावतों के रावले और चादावत के रावले के बीच ट्यूबवैल मय मोटर व टंकी स्थापना का है। राज्य वित्त आयोग षष्ठम योजना के तहत 1.80 लाख रुपए की लागत स्वीकृत की गई है। इसमें से 90 हजार रुपए की पहली किश्त जारी की गई है। कार्य को दो महीने 30 दिन में पूरा करना होगा।
दूसरा कार्य भगवानपुरा ग्राम पंचायत के खान्डेडिया की ढाणी सूरजकुंड में ट्यूबवैल स्थापना का है। इसकी अनुमानित लागत 1.79 लाख रुपए है। इसमें भी 90 हजार रुपए की पहली किश्त जारी की गई है। कार्य को एक महीने 30 दिन में पूरा करना होगा। कार्य में देरी होने पर लागत वृद्धि की जिम्मेदारी कार्यकारी संस्था की होगी कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर माह के अंत में प्रस्तुत करनी होगी। कार्यस्थल उपयुक्त नहीं होने के कारण इसे 7 मई 2025 को निरस्त कर दिया गया।
. दूसरा कार्य ग्राम केसरपुरा मेवाड़िया में तालाब के पीछे खेली के पास ट्यूबवैल स्थापना का था। इसे भी पंद्रहवें वित्त आयोग अनटाइड योजना के तहत 1.70
लाख रुपए की राशि के साथ 22 अगस्त 2024 को स्वीकृति मिली थी। यह कार्य पूर्व में स्वीकृत होने के कारण 7 मई को निरस्त किया गया।
· तीसरा कार्य ग्राम भगवानपुरा में सवाई मदन सिंह जी की ढाणी के पास ट्यूबवैल स्थापना का था।
राज्य वित्त आयोग षष्ठम योजना के तहत 90 हजार रुपए की राशि 18 सितंबर 2024 को स्वीकृत हुई थी। यह कार्य स्वीकृत राशि में संभव नहीं होने के कारण 8 मई को निरस्त किया गया।
• चौथा कार्य ग्राम पगारा श्मशान में ट्यूबवेल मय मोटर स्थापना का था। इसे भी राज्य वित्त आयोग षष्ठम योजना के तहत 90 हजार रुपए की राशि के साथ 18 सितंबर 2024 को स्वीकृति मिली थी। यह कार्य भी स्वीकृत राशि में संभव नहीं होने के कारण 8 मई को निरस्त किया गया। • पांचवां कार्यं ग्राम केसरपुरा मेवाड़िया में तालाब के पीछे खेली के पास ट्यूबवैल स्थापना का था। इसे भी पूर्व में स्वीकृति मिल चुकी थी। इसलिए इसे भी 7 मई को निरस्त कर दिया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *