राज्य में नगरीय निकायों के पुर्नगठन एवं पुर्नसीमांकन के प्रस्तावों को लेकर मंत्रीमण्डलीय उप समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

राज्य में नगरीय निकायों के पुर्नगठन एवं पुर्नसीमांकन के प्रस्तावों को लेकर मंत्रीमण्डलीय उप समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Spread the love

राज्य में नगरीय निकायों के पुर्नगठन एवं पुर्नसीमांकन के प्रस्तावों को लेकर मंत्रीमण्डलीय उप समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

जयपुर 27 मई। मंत्रिमण्डल सचिवालय, राजस्थान सरकार के आदेशों की अनुपालना में मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में राज्य में नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन के प्राप्त प्रस्तावों को लेकर परीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्रीमण्डलीय उप समिति के सदस्य राज्यमंत्री वन विभाग संजय शर्मा, राज्यमंत्री सहकारिता विभाग गौतम कुमार तथा समिति के संयोजक राज्यमंत्री नगरीय विकास विभाग श्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा इस बैठक में अजमेर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग की नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन के प्रस्तावों पर समीक्षा एवं गहन चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग की नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन के प्रस्तावों पर मंत्रीमण्डलीय उप समिति की अगली बैठक बुधवार को आयोजित की जायेगी।

इस बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *