पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-4

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-4
Spread the love

शिविर में हुआ बंटवारा, हाथों-हाथ नामान्तरण की कार्यवाही से खातेदार हुए खुश

           ग्राम पंचायत कायमपुरा में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कायमपुरा निवासी प्रार्थीगण इमरान खान पुत्र मांगू जाति मुसलमान व असगर अली पुत्र उम्मेद खां वगैरह जाति मुसलमान ने शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार अजमेर-द्वितीय के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम कायमपुरा में अपने खातेदारी भूमि खसरा नम्बर 1075 की भूमि का अपने-अपने हिस्से अनुसार बंटवारा करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। 
           शिविर प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही पटवारी हल्का छातडी व भू-अभिलेख निरीक्षक नरवर को तुरन्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने के लिए आदेशित किया। शिविर में प्रार्थीगणों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर नायब तहसीलदार अजमेर-द्वितीय को प्रस्तुत किया। इसे नायब तहसीलदार ने कैम्प स्थल पर ही बंटवारा आदेश जारी कर मौके पर ही नामान्तरकरण की कार्यवाही कर खातेदारों को राहत पहुंचाई। इस कार्यवाही की जानकारी मिलते ही प्रार्थीगणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कैम्प प्रभारी एवं राजस्व टीम को धन्यवाद दिया। इस तरह कैम्प लगाकर कृषकों की समस्याओं का समाधान मौके पर किए जाने पर राज्य सरकार एवं  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सराहना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com