पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-5

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-5
Spread the love

खातेदारी भूमि का हुआ बंटवारा, शिविर में जारी किए बंटवारा आदेश

          ग्राम पंचायत अरडका में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा अन्तर्गत आयोजित कैम्प में प्रार्थीगण ओमप्रकाश पुत्र नाथू जाति जाट निवासी ग्राम जाटली व सुखदेवी पत्नी पांचू जाति जाट निवासी मानपुरा ने शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार अरडका के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम अरडका में अपने खातेदारी भूमि खसरा नम्बर 1837 व 1858 की भूमि का अपने-अपने हिस्से अनुसार बंटवारा करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। 
          कैम्प प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही पटवारी हल्का अरडका व भू-अभिलेख निरीक्षक अरडका को तुरन्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने के लिए आदेशित किया। पटवारी तथा भू अभिलेख निरीक्षक ने प्रार्थीगणों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर नायब तहसीलदार अरडका को प्रस्तुत किया। इसे नायब तहसीलदार ने कैम्प स्थल पर ही बंटवारा आदेश जारी कर मौके पर ही नामान्तरकरण की कार्यवाही कर खातेदारों को राहत पहुंचाई। इस कार्यवाही की जानकारी मिलते ही प्रार्थीगणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कैम्प प्रभारी एवं राजस्व टीम को धन्यवाद दिया एवं इस तरह कैम्प लगाकर कृषकों की समस्याओं का समाधान मौके पर किये जाने पर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *