पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-3

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा सफलता की कहानी-3
Spread the love

शिविर में जारी किए जन्म प्रमाण पत्र

          ग्राम गनाहेडा में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। गनाहेडा निवासी प्रिंस प्रजापत पुत्र जीतमल को अपनी पुत्री मिशिका प्रजापत का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना था। प्रिंस प्रजापत को राज्य सरकार द्वारा संचालित शिविर की जानकारी मिलने पर राजस्व टीम से संपर्क किया गया। राजस्व टीम द्वारा मौके पर ही प्रिंस प्रजापत को अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया। 
          इसी प्रकार ग्राम किशनपुरा निवासी सोनू पत्नी केलाराम को भी राज्य सरकार द्वारा संचालित शिविर की जानकारी मिलने पर वह शिविर में उपस्थिति हुई । राजस्व टीम से संपर्क किये जाने पर सोनू के पुत्र राहुल रेैगर तथा पुत्री रेणु का मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत लघु सीमान्त महिला कृषक गनाहेडा निवासी पूनम, पप्पूडी, अनिता कंवर एवं कोया देवी को निःशुल्क बाजरा, मूंग, एवं मक्का फसलों के प्रमाणित बीज वितरित किए गए। सभी लाभार्थियों द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा की सराहना की गई।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *