पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा,सफलता की कहानी

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा,सफलता की कहानी
Spread the love


ग्राम माला में रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया

       ग्राम पंचायत भोगादीत में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा  अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। खसरा नम्बर 535 ग्राम माला में राजस्व रिकार्ड में दर्ज गैर मुमकिन रास्ता है। इसको आस पडोस के खातेदारों ने बाड लगाकर अवरूद्व कर रखा था। इसके कारण खातेदारों को अपनी कृषि भूमि तक आने जाने व अन्य कार्य करने में परेशानी आती थी। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी अरांई तथा तहसीलदार अरांई के निर्देशानुसार रास्ते का नाप करके तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इससे समस्त ग्रामवासियों को कृषि कार्य के लिए आने जाने में सुगमता प्रदान हुई। काश्तकारों ने पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा के लिए राज्य सरकार तथा राजस्व विभाग की प्रंशसा की।
       राजस्व विभाग द्वारा शिविर में दो सहमति बटवारे, एक 166 की शुद्वि, 12 पीएम किसान वेरिफिकेशन के कार्य भी किए गए। शिविर में उपखण्ड अधिकारी निशा सहारण, तहसीलदार हरिराम, नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह राठौड़ सबंधित पटवारी व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *