अजमेर जिला परिषद की साधारण सभा 04 अगस्त को जिला परिषद के एसीईओ शिवदान सिंह ने अधिकारियो के साथ ली समिक्षा बैठक
अजमेर : जिला परिषद् अजमेर की साधारण सभा आगामी सोमवार 04 अगस्त को प्रात 11 बजे जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा की अध्यक्षता मे आयोजित की जायेगी, साधारण सभा से पुर्व तैयारी को लेकर आज जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह ने जिला परिषद के अधिकारियो कै साथ समिक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए विभिन्न अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपी, एसीईओ शिवदान सिंह ने पीछली साधारण सभा मे सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागो से पूछे गये सवालो के विभाग वार दिये गये जवाबो की जानकारी ली साथ ही सभी विभागों को सूचित करने के निर्देश दिये की साधारण सभा से सम्बंधित सभी विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी तय समय पर पूरी तैयारी के साथ बैठक मे पहुचें तथा शिवदान सिंह ने कहा की जिला परिषद की साधारण सभा जिले की सब से बडी बैठक होती है जिस मे सासंद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान सहित जिला परिषद सदस्य भाग लेते है बैठक मे जिला कलेक्टर सहित जिले के वरिष्टतम अधिकारी मोजूद रहते है एसे मे साधारण सभा मे जन समस्याओ को विभाग गभिरता से लेते हुए तय समय पर प्रगति रिपोर्ट से जिला परिषद को अवगत कराये, शिवदान सिह ने बैठक व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये ईस दौरान, गोपाल गर्ग, अविनाश तायल, गिरिश झिरोता,दीपक कादीया, श्याम सुन्दर ईन्दौरिया, नरेन्द्र सिगोदिया, पुरूषोतम चौहान सहित जिला परिषद के अधिकारी मोजूद रहे
