शांति, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे से मनाए त्यौहार -सर्किल अधिकारी


त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक।
शाहपुरा 2सितंबर 2025। जल जुलनी एकादशी, ईद- ए – मिलाद एवं अन्य त्यौहारों को लेकर मंगलवार को शाहपुरा थाने में पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई, थानाधिकारी सुरेश चंद्र एवं शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में बुधवार को नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के बेवान पिवनिया तालाब पर जल विहार करने जायेंगे, वहीं 5 सितंबर शुक्रवार को बारावफात पर नई आबादी से जलसा निकला जाएगा। सदस्यों के सुझाव लेने के बाद सर्किल अधिकारी विश्नोई ने समिति के उपस्थित सदस्यों से आगामी त्यौहारों की रूपरेखा व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों के समय आदि सभी जानकारी साझा करते हुए सदस्यों एवं नगरवासियों से त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से और भाईचारे के साथ मनाने, जुलूसों, आयोजनों के दौरान प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने, किसी भी अफवाह या विवाद से बचने और आपसी सहयोग से इन पवित्र अवसरों को यादगार बनाने की अपील की। किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों से बचने की भी सलाह दी। इस मौके पर शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।