लोकदेवता धाम पर उमडा श्रद्धा का सैलाब।

लोकदेवता धाम पर उमडा श्रद्धा का सैलाब।
Spread the love


तहनाल में लगा एकदिवसीय मेला।
प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में रोष:
शाहपुरा 2सितंबर 2025।
तेजादशमी के महापर्व पर क्षेत्र के सभी लोक देवता स्थलों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।
पुर संध्या पर गाजेबाजो, ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक तौर तरीकों से तेजाजी के नेजे निकाले गए वहीं सभी देवालयों में रात्रि जागरण आहूत हुए। मंगलवार सुबह सभी देवालयों में पुजारियों द्वारा अभिषेक के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। धाम को फूलों व रंगबिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया। फूल, पत्तियों से झांकियां सजाई गई।
जनजन की आस्था के केंद्र तहनाल तेजाजी धाम में विशाल एक दिवसीय मेला लगा। जिसमें दूर दराज के जिलों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में रोष: पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत सहित तहनाल ग्रामवासियों का आरोप था कि जिले में विख्यात ग्राम पंचायत तहनाल में तेजाजी के यहां दशमी का बड़ा मेला भरता है। दूर दराज से भक्त आते है और प्रशासन की उदासीनता के चलते कई बार अवगत कराने पर भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं होती। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष था।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com