डीएलबी ने 6 कर्मचारियों को किया बहाल।

डीएलबी ने निलंबित कर्मचारियों को किया बहाल।शाहपुरा 3 सितंबर। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में शाहपुरा नगर पालिका प्रशासन ने नगर में आवारा श्वानो को पकड़ने के मौखिक आदेश जारी किए। श्वानों को पकड़ने का एक वीडियो वायरल होने के बाद डीएलबी के सचिव ने श्वान को पकड़ने ने कोताही बरतने को लेकर दिए आदेश के तहत नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता ने इस मामले में 6 सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ, कांग्रेस, गोवंश रक्षणम समिति, शाहपुरा सहित कई सामाजिक व अन्य संगठनों ने डीएलबी के आदेशों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार से निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। वही सफाईकर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी भी जारी की थी। इस मामले में कर्मचारी संगठन ने सांसद भीलवाड़ा, क्षेत्रीय विधायक को भी ज्ञापन सौंपा।सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घुसर ने बताया गया विधायक लालाराम बैरवा ने सफाई कर्मचारियों की पहल की ओर डीएलबी सचिव रविन्द्र जैन ने एक आदेश जारी कर निलंबित कर्मचारियों को पुनः बहाल किया। निलंबित कर्मचारियों की बहाली को लेकर सफाईकर्मियों विधायक बैरवा, पालिका ईओ रिंकल गुप्ता, पालिका अध्यक्ष रघु नंदन सोनी का आभार जताते हुए अभिनंदन किया।