हुकुमचंद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
अजमेर। सावित्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर में आयोजित 69वीं एसजीएफआई जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में हुकुमचंद पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
10वीं कक्षा की छात्रा टीना गुर्जर ने -68 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए भी चुना गया है। वहीं, 10वीं की ही छात्रा पायल गुर्जर ने +68 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल के उपनिदेशक डॉ. निष्काम शर्मा और प्रधानाध्यापिका हेमलता पाठक ने दोनों छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कोच हार्दिक पुरोहित के मार्गदर्शन और मेहनत की भी विशेष सराहना की, जिनकी प्रेरणा से यह सफलता संभव हो सकी।