मोदी सरकार का बड़ा अपडेट,मनरेगा की जगह पूज्य बापूजी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की शुरूआत

मोदी सरकार का बड़ा अपडेट,मनरेगा की जगह पूज्य बापूजी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की शुरूआत
Spread the love

नई दिल्ली : मोदी सरकार की आज की कैबिनेट में मनरेगा योजनाओं में प्राप्त विभिन्न शिकायत, सुझावों के मद्देनजर पारदर्शिता बढाने के लिए मनरेगा योजना को बंद करने का निर्णय लिया है । इसकी जगह पूज्य बापूजी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की शुरूआत की जाएगी यह पुरी नई योजना होगी। यह योजना पुरी तरह से पेपरलेस होगी एवं सब पब्लिक डोमेन में होगा। इससे लोगों को एक वर्ष में 125 दिन रोजगार का प्रावधान किया गया है। कार्य स्वीकृति के लिए ऑनलाइन आने पर रियल टाइम ISRO के सैटेलाइट के माध्यम से मौके की स्थिति का पता लगाया जाएगा एवं कार्य का आवेदन भी खुद के फेस स्कैन करके पुरी तरीके से पेपर लैस होगा कोई भी एप्प से आवेदन कर सकेगा उसको कार्य भी ऑनलाइन अलॉट होगा और मस्टररोल भी ऑनलाइन जारी होंगे। मेट की आई डी पर मस्टररोल चले जाएंगे। मेट प्रतिदिन प्रत्येक श्रमिक का फेस स्कैन करके हाजरी वैरिफाई करेगा एवं मस्टररोल के सभी का फैसला स्कैन करने के बाद ग्रुप फोटो खिंचकर के अपलोड करेगा। पखवाड़ा समाप्ति के पश्चात तकनीकी माप के लिए जाएगा मस्टररोल एवं चलते पखवाड़े में भी अभियंता द्वारा चैकिंग करके माप ऑनलाइन चढाया जाएगा और सब पब्लिक डोमेन में होगा। उसके बाद मस्टररोल ग्राम पंचायत से समिति को फॉरवर्ड होंगे वहां से ऑनलाइन भुगतान होगा। पखवाड़े में मैटेरियल की आवश्यकता होेने पर मैटेरियल सप्लाई करके संबंधित फर्म बिल भी ऑनलाइन प्रस्तुत करेगी। आज की इस पहल का मुख्य कारण योजना में पारदर्शिता बढाना एवं पेपर लैस करना है इस नई योजना में पेपर से कोई भी काम नहीं होगा ना रेकर्ड।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *