शाहपुरा के कुंडगेट का नाला जाम

बीमारियों का हॉटस्पॉट बना कुंड गेट।
नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर व्यवसायी।
बदबू और मच्छरों के आतंक से स्थानीय लोग व व्यापारी बेहाल
शाहपुरा 23 दिसम्बर। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार कुंडगेट पर अंडरग्राउंड नाले के बार‑बार जाम होने से कुंडगेट बीमारियों का हॉटस्पॉट बना चुका है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भारी मुश्किलों में फंस कर नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर है। नाले में निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से गंदा पानी लगातार सड़क पर भरा रहने बदबू, गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
नगर पालिका द्वारा निर्मित नाले के बार बार चौक (बंद) होने से दुकानों के सामने हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे ग्राहकों का आना‑जाना मुश्किल हो रहा है और कई बार लोग फिसल कर गिर भी जाते हैं। बदबूदार पानी के बीच से होकर ग्राहकों को दुकान तक पहुंचना पड़ता है, जिस कारण व्यापार पर भी सीधा असर पड़ रहा है और कई ग्राहक दूसरी जगहों का रुख कर रहे हैं।
गर्मी में बदबू और बीमारियां तापमान बढ़ते ही गंदे पानी से उठने वाली सड़ांध और तेज हो जाती है, जिससे सिरदर्द, उल्टी, सांस जैसी समस्या बढ़ जाती है। ठहरे हुए गंदे पानी में मलेरिया, डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। सामान्य दिनों में भी शाम होते ही मच्छर भिन्न भिनाने लगते है।
कुंडगेट के व्यवसाइयों ने पत्रिका को बताया कि वे कई बार नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारियों, अध्यक्ष, वार्ड पार्षद को मौके पर बुलाकर नाले की स्थिति दिखा चुके हैं, लिखित और मौखिक शिकायतें करने के बाद भी प्रशासन ने समस्या का स्थायी हल नही निकालने से क्षेत्र के हम सभी व्यवसायी नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर है।