सांसद ने किया शिविर का अवलोकन

सांसद ने किया शिविर का अवलोकन
Spread the love

एक ही छत के नीचे लगे आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी सेवाओं की सांसद ने की सराहना।
शिविर का किया अवलोकन।
शिविर जनता की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम- सांसद
शाहपुरा, 23 दिसम्बर। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत रामशाला में भाविप के तत्वाधान में 16
दिसम्बर से चल रहे आयुर्वेद मार्गदर्शित शल्य चिकित्सा शिविर का सांसद दमोदर अग्रवाल ने शिविर का अवलोकन करते हुए शिविर की सराहना की।
सांसद अग्रवाल शिविर में एक ही छत के नीचे आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) के अलग अलग विभाग द्वारा दी जारही सेवाओ को जांचा, परखा और आयोजक भारत विकास परिषद (भाविप) की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सांसद ने शिविर में भर्ती रोगियों की कुशलक्षेम पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सांसद अग्रवाल ने शिविर में 1 से 16 वर्ष के आये स्कूली विद्यार्थियों को बच्चों के शारीरिक रोग प्रतिरोधक बढाने के लिए आयुर्वेद की अचूक दवा स्वर्णप्राशन दवा पिलाई। आयुर्वेद के पंचकर्म विभाग में पहुंच कर पंचकर्म द्वारा दिये जारहे उपचार के बारे में बारीकी से अवलोकन किया। शिविर में लगे सेल्फी पॉइन्ट पर पहुंच कर सांसद ने पालिकाध्यक्ष के साथ सेल्फी लेने का लुफ्त लिया।
उन्होंने शिविर की व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर जनता की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। भाविप की टीम और आयुष विभाग की मेहनत प्रशंसनीय है। बच्चों को स्वर्णप्राशन दवा देकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना एक उत्कृष्ट प्रयास है। मैं आयोजकों को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि ऐसे शिविरों से क्षेत्रवासियों को अधिक लाभ मिलता रहेगा।
इस दौरान नगरपालिकाध्यक्ष रघुनन्दन सोनी, भाजपा नेता ओम साईराम पाराशर, अविनाश जीनगर, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, चिकित्सा शिविर प्रभारी, भाविप के पवन बांगड़, जयदेव जोशी पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *