किसान सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

किसान सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

अजमेर । वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन डांगावास, मेड़ता जिला नागौर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान तथा राज्य के कृषि मंत्री करोड़ी मल मीणा एवं अन्य मंत्रियों, सांसदों, राजनेताओं की उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिले से 60 बसों द्वारा लगभग 3000 किसानों और प्रभागीय ने भी भाग लिया। इनमें से दो सौ महिला कृषकों ने आयोजन में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम जो कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार से लगभग 400 किसानों द्वारा देखा गया। इस मौके पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा एवं देहात भाजपा अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया तथा भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को सामने रखा। नीरज जैन उप महापौर, महेंद्र सिंह मझेवाला आदि भाजपा के जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन से जिला कलक्टर लोक बंधु तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं जिला कलक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विभिन्न डीबीटी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया। कार्यक्रम में पशुपालन, सहकारी समितियों, मार्केटिंग, किसान संगठन, प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।

जिला स्तर की कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की 107.89 लाख व्यक्तिगत लाभार्थी योजना क्रमशः छात्राओं को छात्रवृत्ति, कृषि यंत्र, पाइप लाइन, फार्म पौंड, फव्वारा संयंत्र तथा परंपरागत कृषि विकास योजना में छः सौ से अधिक किसानों को 107.89 लाख की राशि का अनुदान जारी किया गया। जिला स्तरीय समारोह में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार संजय तनेजा द्वारा सभी उपस्थित किसानों आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया, उपनिदेशक उद्यानिकी विभाग डॉ के.पी.सिंह ने प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके डॉ धर्मेंद्र सिंह भाटी, कृषि अनुसंधान उपकेंद्र तबीजी प्रभारी डॉ रमाकांत शर्मा, प्रबंध निदेशक हरीश सिवासिया, सहकारी समितियां उपरस्ट्रिार राजीव कजोट, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुनील घीया, आत्मा परियोजना उपनिदेशक ऊषा चितारा, सहायक निदेशक रविन्द्र सिंह राहड व अनुप्रिया यादव,नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सोनू गेट, अनिल कुमार कृषि अधिकारी, कन्हैया लाल सुनारीवाल, राजेश भोगावत सहायक कृषि अधिकारी सहित बड़ी सख्ंया में कृषक उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com