शाहपुरा श्याम समिति ने गोशालाओं, नन्दी शाला में भेंट किये पशुआहर, गुड़ के कट्टे।

गोशाला, नन्दी शाला में दिए पशुआहार, गुड़ के कट्टे।
शाहपुरा 14 जनवरी।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शाहपुरा श्याम सेवा समिति ने गौसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति द्वारा पिछले 14 वर्षों से निरंतर मकर संक्रांति के अवसर पर गौसेवा का यह पुण्य कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को रियासत कालीन पशुपतिनाथ गौशाला में 11 कट्टे पशुआहार एवं 5 कट्टे गुड़ के, शिवशक्ति गो शाला तहनाल 5 कट्टे पशुआहार व 3 कट्टे गुड़ के तथा गोवर्धननाथ नंदी शाला फुलिया गेट को 2 गुड के कट्टे भेंट किये।
समिति सदस्यों ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और श्याम सेवा समिति बीते 14 वर्षों से सेवा, समर्पण और श्रद्धा के साथ यह कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति इसी प्रकार समाज सेवा और गौसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।