अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्तंभ है-डिस्टिक मजिस्ट्रेट

अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्तंभ है-डिस्टिक मजिस्ट्रेट
Spread the love

शाहपुरा एडीजे कोर्ट परिसर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह।
शाहपुरा में एससीएसटी कोर्ट स्थापित करने की मांग।
अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्तंभ है-डीजे
शाहपुरा 16 जनवरी।
एडीजे कोर्ट परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (डिस्ट्रिक जज) अभय जैन ने शाहपुरा अभिभाषक संस्था (बार एसोसिएशन) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी एडीजे सानिया हासमी, जिला विधिक सेवा प्रारधिकारन के अध्यक्ष विशाल भार्गव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान, जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, पूर्व महाअधिवक्ता नीरज गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, डिप्टी ओम प्रकाश विश्नोई एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समारोह के दौरान अभिभाषक संस्थाध्यक्ष पालीवाल एवं अधिवक्ताओं ने डिस्ट्रिक जज के समक्ष पूर्व घोषित एससीएसटी कोर्ट की घोषणा हुई थी उसके कियान्वयन कर कोर्ट चालू करवाने तथा महिला उत्पीड़न कोर्ट स्थापित करने की मांग की। कोर्ट परिसर के बाहर खाली पड़े भूखंड को पालिका से अधिवक्ताओं के लिए दिलाये जाने, परिसर में बैठने के लिए छाया और पानी की उचित व्यवस्था करने, वकीलों के लिए चैंबर निर्माण करवाने, परिसर में सीसी ब्लॉक लगाने सहित न्यायिक परिसर के बेहतर विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं पर बल दिया गया।
इस अवसर पर शाहपुरा विधायक लाला राम बैरवा नवे एडीजे कोर्ट परिसर में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने तथा न्यायालय परिसर के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि आवंटित करवाने का भरोसा दिलाया। विधायक के इस आश्वासन से उपस्थित वकीलों में उत्साह का माहौल रहा।
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक जज जैन ने अपने संबोधन में सुलभ न्याय प्रदान करने, कोर्ट में लंबित, विचाराधीन मामलों को निपटाने, लोक अदालतों के तहत परस्पर मामलों के निपटाने पर जोर देते हुए जैन ने न्याय आपके द्वारा अभियान को गति देने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिवक्ताओ को न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए सहयोग की अपील की और कहा कि विधिक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आम जनता तक पहुंचाये तथा न्याय व्यवस्था को तेज और प्रभावी बनाने पर जोर दे।
इस मौके पर शाहपुरा बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता उपस्थित थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *