वेदांत व्यास को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, थपथपाई पीठ।

गोल्ड मेडल प्राप्त शाहपुरा के व्यास जिलास्तर पर सम्मानित।
उपमुख्यमंत्री, कलक्टर, एसपी ने थपथपाई व्यास की पीठ।
शाहपुरा। यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के प्रतिभावान खिलाड़ी वेदांत व्यास को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए व्यास को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कलेक्टर जसमीत सिंह संधु, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, विधायक अशोक कोठारी ने सम्मानित किया। प्रदेश व जिला का गौरव बढ़ाने के लिए अतिथियों ने व्यास की पीठ थप थपाई।
यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के सचिव राजेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि वेदांत ने हाल ही में बिहार में आयोजित सब जूनियर शूटिंग बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
वेदांत की इस उपलब्धि पर जिला शूटिंग बॉल संघ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव परमजीत सिंह बल्ला, यंग स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष रामप्रसाद कुम्हार, कोषाध्यक्ष विनय डांगी, कोच नरेश पाल धाभाई, विजय सिंह धाभाई, सीताराम चौधरी, दिनेश पाल सिंह, अनिल शर्मा, अनिल बघेरवाल, लक्ष्मेन्द्र सिंह, रोहित धाकड़, भगवत सिंह कानावत, प्रहलाद गुर्जर सहित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा व विद्यालय स्टाफ ने बधाई देते हुए वेदांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना
की।