निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 21 फरवरी को होगा
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 21 फरवरी को होगा
जयपुर, 13 फरवरी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी के स्थान पर 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि में यह संशोधन किया गया है।
——————