नवगठित पंचायत समितियों के कार्यालय भवन के लिए जमीन आवंटन के निर्देश जारी – पंचायती राज मंत्री
नवगठित पंचायत समितियों के कार्यालय भवन के लिए जमीन आवंटन के निर्देश जारी – पंचायती राज मंत्री
जयपुर, 13 फरवरी। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधान सभा में कहा कि वजीरपुर सहित सभी नवगठित पंचायत समितियों के कार्यालय भवन के लिए जमीन आवंटन हेतु विभाग द्वारा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भूमि आवंटन के पश्चात एवं राशि की उपलब्धता के आधार पर भवन निर्माण की कार्यवाही की जा सकेगी।
दिलावर ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री रामकेश द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि पंचायत समिति वजीरपुर के भवन निर्माण की कार्यवाही प्रारम्भ होने के बाद कर्मचारी-अधिकारियों के निवास निर्माण के लिए राशि की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
इससे पहले विधायक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायतीराज मंत्री ने वर्ष 2025 में नवगठित पंचायत समितियों (वजीरपुर सहित) के कार्यालय भवन के लिए जमीन आवंटन हेतु विभाग द्वारा राजकाज संदर्भ सं. 19576037 दिनांक 29-01-2026 के द्वारा जारी निर्देश की प्रति सदन के पटल पर रखी।