*आजादी का अमृत महोत्सव* *12 अगस्त को होगा समस्त विद्यालयों में एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन*

Spread the love

*आजादी का अमृत महोत्सव*
*12 अगस्त को होगा समस्त विद्यालयों में एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन*
अजमेर, 11 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आगामी 12 अगस्त को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कायड़ में आयोजित होगा।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान की तरह ही नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति जागृत करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के एक साथ एक ही समय देशभक्ति गीतों का सामुहिक गायन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समस्त विद्यालयों में आगामी 12 अगस्त शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे देश भक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इसके लिए 6 गीतों का चयन किया गया है। ये वन्देमातरम्, सारे जहां से अच्छा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, झण्डा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब तथा राष्ट्रगान हैं। इन गीतों का सामुहिक अभ्यास करवाया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन अंतिम कालांश का समय निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राज्य, जिला ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर पर करने की योजना तय की गई है। जिला स्तरीय आयोजन के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोडल होंगे। मुख्य जिला स्तरीय आयोजन का स्थान कायड़ विश्राम स्थली निर्धारित किया गया है।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
9414302519


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *