भाजपा सरकार जनता के आईना दिखाने के डर से टाल रही है पंचायतों के चुनाव: पायलटकेरल में बनेगी कांग्रेस-यूडीएफ की सरकार, पांचों राज्यों में कांग्रेस करेगी शानदार प्रदर्शन

Spread the love

भाजपा सरकार जनता के आईना दिखाने के डर से टाल रही है पंचायतों के चुनाव: पायलट
केरल में बनेगी कांग्रेस-यूडीएफ की सरकार, पांचों राज्यों में कांग्रेस करेगी शानदार प्रदर्शन
टोंक, 12 अप्रेल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक श्री सचिन पायलट ने कहा कि प्र्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुए लगभग ढाई साल का समय हो गया। विपक्ष को कोसने के अलावा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। सरकार की मंशा पंचायत राज चुनाव कराने की नहीं है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद सरकार लगातार चुनाव टाले जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अभाव में जनता के रोजमर्रा के काम रूके हुए है। सरकार नियत ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की बिल्कुल भी नहीं है। भाजपा को मालूम है कि यदि चुनावों हुए तो जनता भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी इसलिए लगातार कोई ना कोई बहाना बनाकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टाले जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के काम बंद पडे है। सरकार ने मनरेगा की प्रक्रिया को जटिल बनाकर मनरेगा को कमजोर करने का काम किया है जिससे गांवों का विकास अवरूद्ध हो रहा है।

श्री पायलट ने केरल विधानसभा के चुनावों पर कहा कि केरल में कांग्रेस-यूडीएफ के पक्ष में माहौल है। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होेंने विश्वास जताया कि केरल सहित पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।
श्री पायलट आज पंचायत समिति टोंक के ग्राम पंचायत देवपुरा, हरचन्देडा, ग्राम गोहरपुरा (ग्रा.पं. सोनवा), ग्रा.पं. भरनी, ग्राम अलीपुरा (ग्रा.पं. छान), ग्राम भंवर खो (सांखना) एवं ग्राम अल्लापुरा चाण्डोला (ग्रा.पं. ताखोली) के दौरे पर रहे जहां राउमावि देवपुरा में विधायक मद से 15 लाख रूपये की राशि से निर्मित डिजीटल लाईब्रेरी के भवन, ग्राम पंचायत भरनी के ग्राम मेहमूदगंज में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित शमशान घाट की चारदीवारी निर्माण कार्य, भरनी के ग्राम थली में 40 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित सी.सी रोड मय नाली एवं नाला निर्माण कार्य तथा ग्रा.पं. ताखोली के राउप्रावि अल्लापुरा चाण्डोला में विधायक मद से 15 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित दो कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *