संत सेन महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी
संत सेन महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी
सेन समाज को दी शुभकामनाएं, संत सेन महाराज के आदर्शों को बताया प्रेरणास्त्रोत
अजमेर, 14 अप्रैल। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मंगलवार को सेन समाज के आराध्य संत सेन महाराज की जयंती के पावन अवसर पर अजमेर में आयोजित भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर संत सेन महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा समाजजनों का उत्साहवर्धन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित सेन समाज के गणमान्यजनों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत सेन महाराज का जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से संत सेन महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्ति एवं उल्लास से भर दिया।