2 सरपंच, 2 उपसरपंच, 1 जिला परिषद सदस्य सहित 6 वार्ड पंचों के उप चुनाव शीघ्र ही

2 सरपंच, 2 उपसरपंच, 1 जिला परिषद सदस्य सहित 6 वार्ड पंचों के उप चुनाव शीघ्र ही
Spread the love

अजमेर (ARK News)। पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव शीघ्र ही करवाये जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 31 जनवरी 2023 तक रिक्त हुए विभिन्न पदों की जानकारी मांगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिला परिषद् द्वारा भेजी गई सूची में अजमेर जिले में 2 सरपंच, 2 उपसरपंच तथा 1 जिला परिषद सदस्य सहित 6 वार्ड पंचों के उप चुनाव करवाये जायेंगे। सूत्रों के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में उप चुनाव करवाये जा सकते हैं।
जिले में विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं में यह पद है रिक्त
सरपंच-ग्राम पंचायत गेगल में सामान्य सरपंच पद हेतु चुनाव होंगे यहा के सरपंच की मृत्यु 28 नवम्बर, 2022 को हो गई थी। इसी प्रकार मसूदा पंचायत समिति ग्राम पंचायत मोयणा एससी महिला सरपंच का पद रिक्त है। यहा महिला सरपंच की मृत्यु 02 दिसम्बर, 2022 को हो गई थी।
उपसरपंच- ग्राम पंचायत मेहरूकलां में उप सरपंच का पद रिक्त चल रहा है यहां पर वार्ड नं. 1 सदस्य द्वारा त्याग पत्र दिये जाने से यह पद रिक्त हो गया। इसी प्रकार मसूदा पंचायत समिति की शिवपुराघाटा ग्राम पंचायत में भी उप सरपंच का पद रिक्त चल रहा है। यहां पर वार्ड नम्बर 4 की सदस्य जो उप सरपंच थे उनका निधन हो गया।
जिला परिषद् सदस्य-अजमेर जिला परिषद् के वार्ड संख्या 12 सदस्या काली देवी का राजकीय सेवा में चयन होने पर उन्होंने 28 दिसम्बर, 2022 को त्याग पत्र दे दिया था। ऐसे में जिला परिषद् के वार्ड संख्या 12 सामान्य महिला के रिक्त हुए पद पर भी उपचुनाव करवाये जायेंगे।
वार्ड पंच-जिले में ग्राम पंचायत सुरडिया के वार्ड नम्बर 1 एससी, आकोडिया वार्ड नं. 8, सतावडिय़ा वार्ड नं. 7, मेहरूकलां वार्ड नं. 1, 4 व 9, ग्राम पंचायत सेदरिया वार्ड नं. 1, शिवपुरा घाटा वार्ड नं. 4 में भी उपचुनाव करवाये जायेंगे।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *