जनसमस्याओं को लेकर विशाल प्रदर्शन एवं पैदल मार्च

Spread the love

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए एवं बी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विशाल प्रदर्शन एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक 2026, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, पानी-बिजली संकट तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डाक बंगला, जिला परिषद अजमेर के पास से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अजमेर दक्षिण विधानसभा की विधायक प्रत्याशी द्रोपती कोली ने किया। इस दौरान अजमेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक श्री गोपाल बायती ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखेडिया, चंदन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल मुकेश पवार महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल मंडल अध्यक्ष मनीष सेन कौशल चित्तौड़िया धीरज गुर्जर प्रितपाल सिंह राकेश चौहान कशिश बायला पिंटू विनोद नकवाल
एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित धारू बोहरा ईश्वर राजोरिया हरपाल सिंह छाबड़ा सर्वेश्वर शैली कुशाल कोमल विक्की सवासिया रवि राठौर मुकेश सबलानिया अशोक पंडित मनमोहन सिंह राजू जैलिया दीपक यादव राजेश गोरा गुरु दत्त गोरा श्रवण कुमार चौधरी अक्षय गौड राजकुमार बाकोलिया अशोक शुकयिया, धर्मेंद्र नागवाल रवि कंजर ललित गुर्जर सुनील केन बंसीलाल बेरवा महादेव भड़ाना राजेंद्र टांक भंवरलाल जैरोटिया रमेश नायक रवि राठौर लेखराज ललित राकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि आमजन महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए जल्द राहत देने की अपील की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *