कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, कई राज्यों के प्रभारी और PCC चीफ बदलने के संकेत

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, कई राज्यों के प्रभारी और PCC चीफ बदलने के संकेत
Spread the love

जयपुर ( प्रतीक पाराशर )। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी नेतृत्व विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक फेरबदल की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार कई राज्यों के प्रभारी, महासचिव, सचिव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों (PCC Chief) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक असम, महाराष्ट्र, ओडिशा और हरियाणा जैसे राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की संभावना है। महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्निथला के केरल सरकार में मंत्री बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। वहीं भंवर जितेंद्र सिंह पहले ही असम प्रभारी के पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

इसी प्रकार हरियाणा के प्रभारी डी.के. हरिप्रसाद के कर्नाटक मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाओं के बीच उनके प्रभार में भी परिवर्तन किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस संगठन में कुछ नए महासचिव और सचिवों की नियुक्ति भी की जा सकती है। इसके अलावा कई राज्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को बदलने पर भी विचार चल रहा है।

पार्टी के भीतर चल रही इस कवायद को संगठन के पुनर्गठन और आगामी राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले माह तक संगठनात्मक बदलावों की सूची आधिकारिक रूप से जारी की जा सकती है।

प्रमुख बिंदु

  • कांग्रेस संगठन में बड़े बदलावों की तैयारी
  • कई राज्यों के प्रभारी बदले जाने की संभावना
  • असम, महाराष्ट्र, ओडिशा और हरियाणा में नए प्रभारियों की चर्चा
  • भंवर जितेंद्र सिंह असम प्रभारी पद से दे चुके हैं इस्तीफा
  • रमेश चेन्निथला केरल में मंत्री बनने के बाद बदलाव के संकेत
  • डी.के. हरिप्रसाद के कर्नाटक मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना
  • नए महासचिव और सचिवों की नियुक्ति पर भी मंथन
  • कई राज्यों में PCC चीफ बदले जाने की अटकलें
  • अगले माह सामने आ सकती है बदलावों की आधिकारिक सूची

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *