पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत कानपुरा में आयोजित शिविर में कृषि भूमि के बंटवारे से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला मौके पर ही सुलझाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
सफलता की कहानी
ग्रामीण सेवा शिविर में सुलझा वर्षों पुराना भूमि बंटवारे का विवाद
मौके पर हुआ समाधान, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 अन्तर्गत पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत कानपुरा में आयोजित शिविर में कृषि भूमि के बंटवारे से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला मौके पर ही सुलझाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
ग्राम कानपुरा निवासी शंकर सिंह पुत्र गुमान सिंह राजपूत तथा रामराज, हेमराज एवं हंसराज पुत्रगण देवकरण जाट के मध्य खसरा संख्या 4106/1 स्थित कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से सहमति नहीं बन पा रही थी। लगभग 3.3 बीघा कृषि भूमि के विभाजन को लेकर सभी पक्षों के बीच मतभेद होने के कारण मामला लंबित था।
ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान राजस्व अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीम ने सभी पक्षों को समझाइश कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया। अधिकारियों की सकारात्मक पहल और संवाद के परिणामस्वरूप सभी काश्तकार बंटवारे के लिए सहमत हो गए। इसके बाद शिविर में ही आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूरी करते हुए भूमि का बंटवारा कर दिया गया।
वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होते ही सभी संबंधित काश्तकारों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर की सराहना करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हुआ, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली।