जेएलएन चिकित्सालय तथा राजकीय महिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को
राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित
अजमेर, । जेएलएन चिकित्सालय तथा राजकीय महिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने मरीजों के हित को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चिकित्सालयों से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के उपरान्त अनुमोदन किया गया। गत बैठक के प्रस्तावों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि आमजन को निःशुल्क एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना तथा आजीएचएस के दावों के पर्यवेक्षण के लिए व्यवसायिक बीएफए की सेवाएं ली जाएगी। चिकित्सालय में निर्मित नवीन भवनों की देखरेख भी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी। चिकित्सालय के लिए 100 नए एसी उपलब्ध होंगे। एसी उपकरणों की चोरी के सामान को पुर्नस्थापित किया जाएगा। चिकित्सालय में तीन हाईमास्ट लाईट नगर निगम के माध्यम से लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सालय की रसोई में पीएनजी के उपयोग से ही भोजन बनाना चाहिए। एनेस्थेसिया आईसीयू तथा रामाश्रय वार्ड में पृथ्ककारी पर्दे लगाने का अनुमोदन किया गया। विभिन्न विभागों की मांग के अनुसार उपकरण तथा फर्नीचर क्रय किए जाएंगे। पर्चियों को स्केन करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए स्केनर की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का संचालन आर्थिक पक्ष को ध्यान में रखते हुए करेंगे। स्वच्छ जल घर की स्थापना से मरीजों तथा परिजनों को शुद्ध आरओ पानी मिलेगा। गेस्ट्रोलोजी विभाग के जांचों की दरें गैर योजना मरीजों के लिए अनुमोदित की गई। न्यू मेडिसीन ब्लॉक में एक अतिरिक्त लिफ्ट भी लगेगी। दुर्लभ अनुवांशिक बिमारियों की जांच को आउटसोर्स किया जाएगा। प्रशासनिक भवन के लिए फर्नीचर तथा एकरूप संकेतक लगाने की भी स्वीकृति की गई। बैठक में पार्किंग ठेकेदार की शिकायतों को देखते हुए ठेका निरस्त करने भी अनुशंषा की गई। मेडिकल विद्यार्थियों को अनुसंधान के लिए नई डिसेक्सन टेबल भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राजकीय महिला चिकित्सालय की सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी प्रस्तावों की चर्चा कर अनुमोदन किया गया। चिकित्सालय के लिए लेप्रोकेटर विथ एप्लीकेटर एण्ड एसेसिरीज, कॉल्ड एलईडी लाईट सोर्स विथ एलईडी डिस्प्ले, फर्नीचर, शल्य उपकरण, हाईस्पीड स्केनर, मल्टी फंक्शन प्रिन्टर, डीफाइब्रीलेटर, डीपफ्रीजर, ड्यूल पान वेविंग बेलेन्स, बड़े पंखे आदि क्रय किए जाएंगे। पर्यावरण स्वीकृति के लिए भी कार्य किया जाएगा। चिकित्सालय की छतों की वर्षा से पहले मरम्मत होगी। महिला चिकित्सालय में वाटर वेडिंग मशीन भी लगाई जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा, चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया, महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. पूर्णीमा पंचौली तथा लेखा सदस्य दिलीप सिंह नरूका सहित सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।