पंचायत सुरसुरा स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से एक पशुपालक को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला।
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिला आर्थिक सुरक्षा का भरोसा
पशुपालक ने पशुओं का कराया 80 हजार रूपए का बीमा, योजना से बढ़ा आत्मविश्वास
राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उपखण्ड रूपनगढ़ के ग्राम पंचायत सुरसुरा स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से एक पशुपालक को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला।
ग्राम सुरसुरा निवासी श्री बजरंग लाल शर्मा ने शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत अपने दो दुग्धारू पशुओं का बीमा कराया। योजना के अंतर्गत दोनों पशुओं का 40-40 हजार, अर्थात कुल 80 हजार का बीमा किया गया।
श्री बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि पशुपालन उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है। ऎसे में किसी दुर्घटना अथवा पशु की मृत्यु की स्थिति में होने वाले आर्थिक नुकसान की चिंता हमेशा बनी रहती थी। ग्रामीण सेवा शिविर में योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत अपने पशुओं का बीमा कराया। अब उन्हें विश्वास है कि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में उनके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना को ग्रामीण पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए राज्य सरकार एवं पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त किया।