अचानक नसीराबाद पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम, थाना व सदर बाजार का किया दौरा

अचानक नसीराबाद पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम, थाना व सदर बाजार का किया दौरा
Spread the love

अचानक नसीराबाद पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम, थाना व सदर बाजार का किया दौरा

नसीराबाद। (अनिल लोहरे)पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम जी ने मंगलवार को नसीराबाद थाना एवं सदर बाजार क्षेत्र का अचानक दौरा कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में भी सक्रियता देखने को मिली।
पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सदर बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यापारियों एवं आमजन से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम ने आमजन को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अचानक किए गए इस दौरे से बाजार में मौजूद लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया।
नसीराबाद शहर थानाधिकारी करण सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक को थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक के इस दौरे को शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन और पुलिस के बीच विश्वास कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *