ग्राम पंचायत मुख्यालय पीपलाज में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रभारी अधिकारी के समक्ष प्रार्थी भीमराज, गोपाल, महावीर पि जग्गा जाति कुमावत ने अपनी-अपनी खातेदारी भूमि का बंटवारा हेतु

ग्राम पंचायत मुख्यालय पीपलाज में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रभारी अधिकारी के समक्ष प्रार्थी भीमराज, गोपाल, महावीर पि जग्गा जाति कुमावत ने अपनी-अपनी खातेदारी भूमि का बंटवारा हेतु
Spread the love

सफलता की कहानी-4
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
सहमति से हुआ बंटवारा

ग्राम पंचायत मुख्यालय पीपलाज में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रभारी अधिकारी के समक्ष प्रार्थी भीमराज, गोपाल, महावीर पि जग्गा जाति कुमावत ने अपनी-अपनी खातेदारी भूमि का बंटवारा हेतु उपस्थित होकर निवेदन पत्र अन्तर्गत धारा 53 एक्ट 1955 प्रस्तुत कर निवेदन किया कि इनकी ग्राम पीपलाज में खाता संख्या 167 किता 1 रकबा 0.92 है. खातेदारी कृषि भूमि स्थित है। जिसकी आपसी बंटवारे की सहमति नहीं बन पाने से लगभग 20-25 वर्षों से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

राजस्व कर्मियों विशेष कर पटवारी हल्का मेहरुकला की समझाइस से सभी वर्तमान खातेदार सहमत हो जाने से शिविर प्रभारी अधिकारी श्री चन्द्रशेखर भंडारी अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी व तहसीलदार सावर श्री भगवती प्रसाद वैष्णव के निर्देशानुसार पटवारी श्री लक्ष्मण कुमावत व गिरदावर साहब श्री सत्यनारायण मीणा द्वारा उक्त कृषि भूमि का रिकॉर्ड वह मौके की स्थिति के आधार पर पारस्परिक सहमति से बंटवारे का प्रस्ताव तैयार किया गया।

तदनुसार तैयार किए गए प्रस्ताव को शिविर में ही तहसीलदार सावर द्वारा स्वीकृत कर रिकॉर्ड में अमल दरामद की कार्यवाही करवाई गई। सभी सह खातेदारों ने आपसी सहमति से बंटवारे के आधार पर कृषि भूमि का विभाजन स्वीेकृत होने पर समस्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *